फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से देशभर में घूमेंगे डोंढी राम, 5 राज्यों के बाद पहुंचे चंडीगढ़

Tue, 19 Jul 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महाराष्ट्र निवासी डोंढी राम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सद्भावना का संदेश लेकर महाराष्ट्र निवासी डोंढी राम साइकिल पर पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे।
विज्ञापन


45 साल के राम ने 19 फरवरी 2016 को सोलापुर से साइकिल पर श्रीनगर के लिए यात्रा शुरू की थी। हर रोज 70 से 150 किलोमीटर का सफर करने वाले राम का कहना है कि वह देश में सद्भावना और भाईचारे का संदेश देने के लिए निकले हैं। 

राशन कार्ड का काम करने वाले डोंढी राम ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनके कार्य की सराहना की है। दिन के साथ कई बार रात को भी वह साइकिल पर यात्रा जारी रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की है। उनके परिवार में सिर्फ उनकी मां है। उन्होंने बताया कि बिना ब्रेक के पूरे देश का चक्कर लगाकर वह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल करवाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अगले तीन महीने में वह कन्या कुमारी पहुंचकर पूरे देश का साइकिल पर चक्कर पूरा कर लेंगे। उन्होंने बताया कि उनके खाने और रहने का प्रबंध रास्ते में लोग कर देते हैं। कई बार रात मंदिर या सराय में भी गुजारनी पड़ती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें