सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पास यूपी के जिला सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी के गांव डेरी बहलसुवा की खुशी बतौर घरेलू सहायिका काम करती थी
सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक घर से घरेलू सहायिका एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गई। पीड़ित मकान मालिक ने मामले की शिकायत सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पास यूपी के जिला सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी के गांव डेरी बहलसुवा की खुशी बतौर घरेलू सहायिका काम करती थी। खुशी उनके घर से 12 अगस्त की दोपहर को एक लाख रुपये चोरी कर भाग गई।
नकदी को उन्होंने बेड के नीचे रखा हुआ था। खुशी के गायब होने पर उन्हें शक हुआ तो चोरी का पता लगा। उन्होंने उसके परिजनों से संपर्क किया तो वह अपने घर भी नहीं पहुंची है। जिस पर दिलबाग सिंह ने सेक्टर-27 थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।