फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सात विमानों में 842 ने किया सफर, 533 आए और 309 गए

Thu, 28 May 2020 11:29 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
Flight - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट्स के विमानों की आवाजाही शुरू हो गई है और अब यहां से यात्रियों का खौफ भी खत्म होता जा रहा है। नतीजा यह है कि अब विमान यात्रियों की संख्या 842 तक पहुंच गई है। हालांकि अभी भी कई विमान बिना यात्री के ही यात्रा कर रहे हैं तो कई विमान 7-8 यात्रियों को लेकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को 7 विमानों की लैंडिंग हुई। इन विमानों में कुल 533 यात्री आए और 309  यात्री यहां से गए। मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सबसे पहली फ्लाइट इंडिगो की आई। इस फ्लाइट में 64 यात्री सवार थे। वहीं जब यहां से यह उड़ान गई तो उसमें 98 यात्री थे।

मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एयर इंडिया, एयर एशिया, इंडिगो की उड़ानें उतरीं। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि नियमों के अनुसार विमान से आने और जाने वाले हरेक यात्री का मेडिकल चेकअप किया गया और उसके साथ ही उनके सामान को भी सैनिटाइज किया गया। विमानन कंपनियों ने भी विमान में एक सीट छोड़कर ही यात्रियों को बैठाया, जिससे सोशल डिस्टेंस बना रहे।
विज्ञापन

आने वाली उड़ान

इंडिगो    मुंबई    185
इंडिगो    नई दिल्ली    78
इंडिगो    बंगलूरू    128
एयर इंडिया    दिल्ली    66
एयर इंडिया    दिल्ली    0
एयर इंडिया    धर्मशाला    07
विस्तारा    दिल्ली    69
कुल 533 यात्री
विज्ञापन

जाने वाली उड़ान

इंडिगो    मुंबई     47
इंडिगो    नई दिल्ली    82
इंडिगो    बंगलूरू    68
एयर इंडिया    दिल्ली    60
एयर इंडिया    धर्मशाला    8
एयर इंडिया    नई दिल्ली    8
विस्तारा    नई दिल्ली    36
कुल यात्री 309
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें