एयर पैसेंजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी। देश के पहले ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से फ्लाइट्स शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज की पहली फ्लाइट लैंड करेगी। वहीं, यहां से पहली फ्लाइट सुबह करीब 8.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। रनवे रिपेयरिंग के चलते 16 से 18 अक्तूबर तक चंडीगढ़ से उड़ानें बंद कर दी गई थीं। इस दौराम एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घरेलू एयरपोर्ट से नए टर्मिनल पर शिफ्टिंग का काम पूरा करवाया।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए इंतजार:
अभी ट्राइसिटी के यात्रियों को चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए आवेदन करने वाले पांच कंपनियों की फाइल केंद्रीय मंत्रालय में अटकी हुई है। इन कंपनियों ने केंद्रीय सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के पास आवेदन किया है। इनमें तीन देशी व दो विदेशी कंपनियां शामिल हैं।