फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान शुरू होने के बाद पहली बार देर रात फ्लाइट हुई लैंड, उड़ान भी भरी

Wed, 04 Dec 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान शुरू होने के बाद पहली बार रात 12 बजे के बाद डोमेस्टिक फ्लाइट लैंड हुई है। गो एयर की अहमदाबाद से चंडीगढ़ आने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात 12.36 बजे लैंड हुई और रात 1.10 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन


इस फ्लाइट के देर रात लैंड होने और एयरपोर्ट से उड़ान भरने से साफ हो गया है कि एयरपोर्ट से देर रात भी फ्लाइट्स ऑपरेट हो सकती हैं। हालांकि अभी मौसम साफ है। आने वाले दिनों में कोहरे के चलते फ्लाइटों पर असर पड़ सकता है।

गौरतलब है कि इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) कैट-2 इंस्टॉलेशन से अब फ्लाइट्स की लैंडिंग में कोई दिक्कत नहीं होगी। एयरपोर्ट पर पहले आईएलएस कैट-1 इंस्टॉल था, जिसकी वजह से फ्लाइट को लैंडिंग के लिए 1200 मीटर की विजिबिलिटी चाहिए होती थी। अब कैट टू इंस्टॉलेशन और कैट वन में अप्रोच लाइट लगने के चलते अब विजिबिलिटी कम होने पर भी फ्लाइटों की लैंडिंग हो सकेगी यानी 800 मीटर की विजिबिलिटी पर भी आराम से फ्लाइटों की लैंडिंग हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें