फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में कुत्तों ने बंदर को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के मैरिड डॉक्टर हॉस्टल में शनिवार को कुत्तों ने एक बंदर को बुरी तरह काट दिया। इसकी सूचना नगर निगम को दी गई। नगर निगम के कर्मचारी वहां आकर बंदर को अपने साथ ले गए। पीजीआई के कर्मचारियों का कहना है कि परिसर में कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। कुत्ते अकेले लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काट रहे हैं। अब तो कुत्ते अन्य जानवरों को भी जख्मी करने लगे हैं। कर्मचारियों ने परिसर में कुत्तों को खाना न डालने की अपील की है। उनका कहना है कि बाहर के कुत्ते परिसर में आकर आतंक मचा रहे हैं, इसलिए उन्हें खाना देना बंद करना होगा। बता दें कि कुत्ते काटने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पिछले दिनों पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने परिसर के काफी कुत्तों को टीका लगाने के साथ ही उनकी नसबंदी भी की है। इसके बावजूद हर रोज बाहर के कुत्ते परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे कुत्ता काटने की समस्या पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा। वहीं नगर निगम के कर्मचारी भी इन कुत्तों को पकड़ कर वापस ले जाने के बाद फिर पीजीआई में छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें