फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक : गाड़ी में बैठने नहीं दे रहा था कुत्ता, शक हुआ तो संपेरे को बुलाया- पांच सांप निकले तो मच गया हड़कंप

Thu, 20 Jul 2023 12:51 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

नगर परिषद अध्यक्ष कमलजीत सिंह लद्दड़ ने कहा कि गाड़ी में सांप थे। बाहर ड्राइवर ने गाड़ी खड़ी की थी। इसी बीच कुत्ता भौंकने लगा तो ड्राइवर और अन्य लोगों ने शक हुआ कि गाड़ी में कुछ हो सकता है। संपेरे को बुलाने पर पांच सांप निकले हैं। भगवान का शुक्र है कि बचाव हो गया। 
विज्ञापन
सांप को पकड़े सपेरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक कुत्ते ने खन्ना नगर परिषद के अध्यक्ष कमलजीत सिंह लद्दड़ की जान बचा ली। दरअसल, वह खन्ना की बैंक कॉलोनी स्थित ईओ के सरकारी आवास पहुंचे। वहां वह सरकारी इनोवा गाड़ी से आए थे। कुछ देर बाद कोठी के अंदर एक कुत्ता भौंकने लगा। कुत्ता गाड़ी के आसपास ही घूम रहा था। वहीं वह किसी को गाड़ी में बैठने नहीं दे रहा था। कुत्ते की इस हरकत से सभी लोग सतर्क हो गए। 

विज्ञापन


शक हुआ कि बरसात के मौसम में गाड़ी में कोई जीव-जंतु तो नहीं है। इसके बाद अमलोह रोड से रांझा नाम के संपेरे को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि सपेरे ने जब तलाश की तो गाड़ी से तीन और ईओ की कोठी से दो सांप निकले। इसके बाद गाड़ी को अच्छी तरह से जांचा गया। कुछ देर बाद नगर परिषद अध्यक्ष वहां से रवाना हुए। संपेरे रांझा ने बताया कि फोन में सूचना दी गई थी कि नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी में सांप है।

मौके पर पहुंचा तो पता चला कि कुत्ता सांप देख भौंक रहा था। तलाशी लेने पर पांच सांप निकले। सभी सांप जहरीली थे। नगर परिषद अध्यक्ष कमलजीत सिंह लद्दड़ ने कहा कि गाड़ी में सांप थे। बाहर ड्राइवर ने गाड़ी खड़ी की थी। इसी बीच कुत्ता भौंकने लगा तो ड्राइवर और अन्य लोगों ने शक हुआ कि गाड़ी में कुछ हो सकता है। संपेरे को बुलाने पर पांच सांप निकले हैं। भगवान का शुक्र है कि बचाव हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें