फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक गार्डन में महिला योगाचार्य को कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन में योग सिखाने वाली सरिता को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में शिवालिक गार्डन में घूमने वाले लावारिस कुत्तों के मुद्दे को उठाया है। बागवानी विभाग के गार्डन में काम करने वाले कर्मचारियों ने कुत्तों को हटाने की तरफ ध्यान नहीं दिया। वहीं, डॉग कैचर टीम भी फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन

योगाचार्य एलपी गुप्ता ने बताया कि लेडी योगाचार्य सरिता पिछले 20 दिनों से रोजाना सुबह 6 बजे महिलाओं को योग अभ्यास करवा रही हैं। वह जब सोमवार रात 8 बजे सैर कर रही थी तो एक कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया। कुत्ते ने टांग पर गहरा जख्म बना दिया। सरिता ने बताया कि शिवालिक गार्डन में लोग रोटी, चावल और बिस्कुट आदि रख जाते हैं। इस वजह से शिवालिक गार्डन में कुत्तों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। दूसरी तरफ, गार्डन के गेट इतने चौड़े हैं कि कुत्ते आराम से अंदर घुस जाते हैं। डॉग कैचर टीम काफी समय से मनीमाजरा और आसपास के कुत्तों को पकड़कर नहीं ले गई। कई बार योग करते वक्त भी ये कुत्ते लड़ते-लड़ते उनकी बीच में ही पहुंच जाते हैं। कुत्तों के डर से कुछ महिलाओं ने तो गार्डन में आना ही छोड़ दिया।
इस बारे में सत्यमेव जयते वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन राजकुमार सैनी ने बताया कि सरिता शिवालिक गार्डन में महिलाओं को निशुल्क योग शिक्षा देने के साथ-साथ चंडीगढ़ पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं। चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा और शिवालिक गार्डन के सभी योगाचार्यों ने बागवानी विभाग और नगर निगम से अपील की है कि इस तरफ ध्यान दिया जाए और जल्द ही डॉग कैचर टीम कुत्तों को पकड़कर जंगल में छोड़कर आएं। अंकित अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने डॉग कैचर टीम के इंस्पेक्टर से लेकर नगर निगम के अधिकारियों तक को फोन कॉल कर और व्हाट्सएप मैसेज कर कुत्तों पर लगाम लगाने की गुहार लगाई है, लेकिन कोई भी नहीं सुन रहा। पिछले 20 दिनों में यह मनीमाजरा में चौथा मामला है, जब कुत्ते ने किसी को शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें