फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी में चार घंटे तक कुत्ते का आंतक, 14 लोगों को बनाया शिकार, बाद में मारा गया

Fri, 09 Aug 2019 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पावन नगरी में सुबह सात बजे से 11 बजे तक एक हलकाये कुत्ते के आतंक से लोग खौफजदा रहे। इधर-उधर भाग रहे कुत्ते ने मोहल्ला दीवाना, सदर बाजार, भारामल मंदिर रोड, चौक चेलियां के 2 बच्चों समेत 14 लोगों को काट खाया। इस कुत्ते ने दो गाय को भी काटा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मिलकर कुत्ते को मार डाला। सिविल अस्पताल में लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी में सुबह सात बजे एक सफेद रंग का कुत्ता इधर-उधर घूम रहा था। इसके बाद उस कुत्ते ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। लगातार भौंक रहे कुत्ते ने दो बच्चों समेत 14 लोगों को काट लिया। उसने दो गाय को भी काटा। करीब सुबह 11 बजे तक लोग कुत्ते से खौफजदा रहे। 

घायलों की पहचान तीन साल के साहिल निवासी ऋषि नगर, मनदीप कौर निवासी गांव अदालत चक्क, कमलेश रानी निवासी मोहल्ला दीवानां, पांच साल का हुकम, बलबीर सिंह, राजबीर कौर निवासी सदर बाजार, 19 वर्षीय साहिल धीर निवासी सदर बाजार, बावा सलपोना निवासी भारामल मंदिर रोड और मनी निवासी मोहल्ला दीवानां के रूप में हुई है। दोपहर करीब एक बजे कुत्ता मोहल्ला दीवानां में ही भौंकता हुआ घूम रहा था । इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसे घेरकर मार डाला। 
विज्ञापन


एसएमओ सुल्तानपुर लोधी डॉ. अनिल मनचंदा ने कहा कि 11 मरीजों का उपचार तो सिविल अस्पताल में शुरू कर दिया गया है। अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं।

मरीजों का पूरा इलाज निशुल्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में लावारिस कुत्तों की तादाद बहुत ज्यादा बढ़ने के कारण डॉग्स बाइट के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे लावारिस कुत्तों पर नकेल बेहद जरूरी है। डीसी कपूरथला डीपीएस खरबंदा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। वह जल्द ही लावारिस कुत्तों के पकड़ने के लिए विशेष निर्देश जारी करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें