फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 11वीं में दाखिले के लिए आज होगा दस्तावेज सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को मंगलवार को आवंटित स्कूल में पहुंचकर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने या आवश्यक प्रमाणपत्र अधूरे होने पर संबंधित विद्यार्थी का दाखिला रद्द किया जा सकता है और रिक्त सीट अगले पात्र अभ्यर्थी को आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर के 42 सरकारी स्कूलों में मंगलवार को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी प्रमाणपत्र सही पाए जाने के बाद ही प्रवेश की पुष्टि होगी और इसके बाद नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। विभाग के अनुसार सत्यापन पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विभिन्न संकायों में कितनी सीटें रिक्त बची हैं। इन सीटों पर अगले चरण में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से स्कूल जाने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच करने की अपील की है, ताकि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

ये दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें
पंजीकरण पत्र और दाखिला पत्र
10वीं कक्षा की मार्कशीट
स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (टीसी) – मूल प्रति
चरित्र प्रमाणपत्र – मूल प्रति
शुल्क रसीद
आधार कार्ड
बैंक खाते की प्रति
दो पासपोर्ट आकार के फोटो
अन्य बोर्ड से 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन प्रमाणपत्र
कुल सीटें: मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स, मानविकी और कौशल शिक्षा सहित 13,920 सीटें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें