फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर लोगों के बीच जाकर बताएंगे- कैसे बचें बीमारियों से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 के डॉक्टर अस्पताल में मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ अब जनता के बीच जाकर उन्हें बीमारियों से बचाव की जानकारी भी इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने पब्लिक सेक्टर में ‘हेल्थ टॉक’ आयोजित करने की तैयारी की है। इसके लिए जनवरी से नवंबर तक के ‘हेल्थ टॉक’, उसके विषय और विशेषज्ञ के नाम तय कर लिए गए हैं। इसके जरिये जीएमसीएच-32 के विशेषज्ञ डॉक्टर अब जनता के बीच जाकर उन्हें अलग-अलग प्रकार की बीमारियों के कारण, लक्षण और इनसे बचाव संबंधी हर पहलू से जानकारी देंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन का मानना है कि बहुत सी बीमारियां ऐसी हैं, जिसके बारे में लोगों को जानकारी हो तो वे शुरूआती दौर में ही उसका इलाज करवाकर ठीक हो सकते हैं। लेकिन अनजाने में वे उसे नजरअंदाज करते हैं, जो कई मामलों में ंजानलेवा साबित होता है। इस योजना के अन्तर्गत जनता को संचारी और गैर संचारी बीमारियों से जुड़ी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया गया है, जिन इलाकों के लोगों में जागरूकता का अभाव है।
पूरे साल इन जगहों पर होगा ‘हेल्थ टॉक’
-31 जनवरी को सेक्टर-38 के कम्युनिटी सेंटर में डॉ. रेड्डी और डॉ. जीत राम हृदय संबंधी बीमारियों के कारण और बचाव की देंगे जानकारी
-28 फरवरी को मलोया के कम्युनिटी सेंटर में डॉ. मोनिका गुप्ता और डॉ. प्रिती ठाकुर स्वाइन फ्लू के कारण व बचाव की जानकारी देंगी
-27 मार्च को सेक्टर-29 के कम्युनिटी सेंटर में डॉ. दीपक अग्रवाल अस्थमा के कारण और बचाव बताएंगे।
-24 अप्रैल को मनीमाजरा स्थित ठाकुरद्वारा कम्युनिटी सेंटर में डॉ. सुधीर गर्ग हड्डी संबंधी बीमारियों के कारण व बचाव बताएंगे
- 31 जुलाई को सेक्टर-50 के कम्युनिटी सेंटर में डॉ. सुबीना नारंग आंखों से जुड़ी बीमारियों के कारण व बचाव बताएंगीं
-28 अगस्त को सेक्टर-52 के गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में डॉ. सुरिंदर सिंघल मुंह केकैंसर के कारण व बचाव बताएंगे
-25 सितंबर को मौलीजागरां के कम्युनिटी सेंटर में डॉ. जीपी थामी यौन संचारित रोगों के कारण और बचाव बताएंगे
-30 अक्टूबर को शीतला माता मंदिर, बापूधाम में डॉ. रिम्पी टंडन एनीमिया के कारण और बचाव की जानकारी देंगीं
-27 नवंबर को रामदरबार की बीसीएस कटारिया फाउंडेशन डिस्पेंसरी में डॉ. एकेपाण्डेय और डॉ. राजेश कुमार ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की पहचान और इलाज की जानकारी देंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें