नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के तहत काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारी पिछले एक महीने से वेतन को तरस रहे हैं। न सिर्फ नर्सिंग स्टाफ, बल्कि डॉक्टरो को वेतन नहीं मिल रहा।
वेतन न मिलने से खफा मेडिकल स्टाफ विरोध करने की तैयारी में है। नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार उनका वेतन समय पर नहीं मिला।
एनआरएचएम यूनियन के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बारे में हेल्थ डायरेक्टर को पत्र लिखा है और जल्द से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है।
अधिकारियों का कहना है कि इस महीने स्टाफ की जॉब एक्सटेंशन केलिए उनकी साल भर की परफॉर्मेंस का आंकलन किया जा रहा है।
इसके लिए सभी विभाग प्रमुखों को स्टाफ की रिपोर्ट बनाने केलिए कहा गया है। कई विभागों ने अभी तक रिपोर्ट बनाकर नहीं दी है। इस वजह से स्टाफ का वेतन रुका हुआ है।