अमर उजाला के रूपांतरण क्लब में नए सदस्यों के लिए रजिस्ट्रेशन और पुराने सदस्यों के रजिस्ट्रेशन को रिन्यूअल करने का काम तेजी से चल रहा है। इसे बहुत अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है।
खास बात यह है कि इस बार क्लब सदस्यों के लिए एक्टिविटीज भी बढ़ाई जाएंगी। रूपांतरण क्लब में सिर्फ वर्किंग महिलाएं ही नहीं, बल्कि गृहिणियां भी सदस्य बन सकती हैं।
यह क्लब एक ऐसा मंच देता है, जिसमें सदस्य बनकर महिलाएं व युवतियां अपनी छिपी प्रतिभाओं को सामने ला सकती हैं। क्लब में कई नाम ऐसे हैं, जिन्हें इस क्लब को ज्वाइन करने के बाद एक सेलिब्रिटी के रूप में जाना गया है।
रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही हाथों-हाथ दिलचस्प नेचर्स के प्रोडक्ट्स की किट भी दी जा रही हैं। 2015-16 सत्र में रूपांतरण क्लब की मेंबरशिप का अभियान शहर के विभिन्न सेक्टरों में जारी है। मेंबर बनने के लिए आप 9815605916 या 9988977544 पर संपर्क कर सकती हैं।