फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मत करो पानी बर्बादः एक महीने 923 नोटिस, 22 का 5250 रुपये का चालान, दो कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मी में शहर में पानी की मांग भी बढ़ जाती है। जो लोग इन दिनों पानी की बर्बादी कर रहे हैं, नगर निगम उन पर सख्ती बरत रहा है। 15 अप्रैल से 15 मई के बीच निगम ने 923 लोगों को पानी की बर्बादी पर नोटिस जारी करने के साथ 22 लोगों का 5250 रुपये का चालान काटा है। जुर्माने की यह राशि पानी के बिल में जोड़कर भेजी जाएगी। इसके साथ निगम ने दो लोगों के पानी का कनेक्शन भी काट दिया है।नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न टीमें रोजाना सुबह 5:30 से 8:30 बजे के बीच शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूम रही हैं। इस दौरान जो भी व्यक्ति पानी बर्बाद करता देखा जा रहा है, उसे नोटिस देने के साथ चालान काटा जा रहा है। अगर कोई भी ताजे पानी से वाहन और कोर्टयार्ड को धोते हुए या लॉन को पानी देते हुए पाया गया तो उसे कोई नोटिस नहीं दिया जाता, बल्कि सीधे उसका 5250 रुपये का चालान काटा जाता है। इसके अलावा अगर किसी के पानी के मीटर चेंबर में रिसाव या टंकी ओवरफ्लो हो रही होगी तो ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति को दो दिन का नोटिस दिया जाएगा। अगर दो दिन में रिसाव को बंद नहीं किया गया तो 5250 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पाइपलाइन में बूस्टर पंप लगा मिला तो होगा जब्त
निगम की तरफ से कहा गया है कि टीमों को जांच के दौरान अगर किसी व्यक्ति के घर में पानी के पाइप लाइन में बूस्टर पंप लगा मिला तो टीम की तरफ से उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और चालान काटा जाएगा। अगर जुर्माना लगाने के बाद भी कोई बार-बार उल्लंघन करता है तो बिना किसी नोटिस के संबंधित व्यक्ति का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें