फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुखना लेक के पीछे महिलाओं से अभद्रता, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक के पीछे महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी और हमला करने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के जिला कैथल के रहने वाले बलजीत और संजीव को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। यह घटना बीते रविवार की है। महिलाओं पर टिप्पणी के बाद झगड़े में पांच लोग घायल हो गए थे। मारपीट में दो महिलाओं और उनके दो पुरुष दोस्तों को भी हल्की चोटें आई हैं। वहीं, एक हमलावर भी घायल है।सेक्टर-3 थाना पुलिस के मुताबिक तीन महिलाएं अपने दो दोस्तों के साथ रविवार को अलसुबह सुखना लेक के पीछे घूमने गई थीं। आरोप के मुताबिक दोनों आरोपी शराब के नशे में थे और सीढि़यों पर बैठे हुए थे। इस दौरान दोनों ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की। उनके आपत्ति जताने पर आरोपी मारपीट पर उतर आए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी बलजीत चंडीगढ़ से क्रिकेट की कोचिंग ले रहा है और सेक्टर-22 में किराए पर रहता है। वह बीयर की एक टूटी बोतल के ऊपर कमर के बल गिर गया और उसे चोट आई है। बताया जा रहा है कि महिलाएं अपने दोस्तों के साथ एक क्लब में गई थीं, उसके बाद सुखना लेक के पीछे पहुंची थी। वहां पहले से ही दोनों आरोपी मौजूद थे। मामले में घायलों को सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से आरोपी बलजीत को पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक बलजीत पर बीयर की बोतल से हमला हुआ था। बलजीत के सिर और पीठ पर बियर की बोतल के कांच से गंभीर चोटें आई हैं। संजीव कैथल से अपने दोस्त बलजीत के पास मिलने आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें