फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खुले में मत फेंके मीट और मांस, उड़ान में बाधा न बनें परिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी लिमिटेड शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुरक्षित उड़ान के लिए प्रति सप्ताह स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मिलकर आसपास के इलाकों में साफ सफाई की स्थिति का आंकलन करने का निर्णय लिया है। इससे पहले जिला प्रशासन द्वारा ही इस मामले में स्थानीय लोगों को सचेत किया जाता था। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि मीट और मांस खुले में फेंकने से परिंदे उसकी और आकर्षित होते हैं। जिसकी वजह से विमानों की उड़ान में काफी परेशानी आती है। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए सौ मीटर के दायरे में मीट और मांस बेचने वालों को सचेत किया जा चुका था। सौ मीटर दायरे से उनकी दुकानों भी हटाया गया था। सौ मीटर के आसपास के इलाकों के अतिरिक्त भी शहर का कूड़ा कचरा परिंदों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें