फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ले डेविडसन जीतना चाहते हैं तो खबर पढ़ें

Sun, 11 May 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ सिटी सेंटर मॉल यानी ट्राइसिटी का सबसे बेहतरीन बाजार और चहल-पहल व शानदार मनोरंजन से परिपूर्ण स्थल को खुले छह साल हो गए। इस सालगिरह को मॉल महीना भर 8 जून तक मनाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर मॉल में आने वाले ग्राहकों को यहां इस दौरान मनोरंजन से परिपूर्ण तमाम गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इस दौरान रोजाना लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें 5 भाग्यशाली विजेताओं को डीटी सिनेमा कपल मूवी वाउचर जीतने का मौका मिलेगा।

इसके बाद ग्रेंड फिनाले 8 जून को होगा, जिसमें हार्ले डेविडसन बाइक के लिए मेगा ड्रॉ निकाला जाएगा। यह बड़ा उपहार आज आयोजित कार्यक्रम में यहां प्रदर्शित भी किया गया।
विज्ञापन


पर इस शानदार चमचमाती हार्ले डेविडसन बाइक जीतने के लिए शॉपर को कम से कम 5000/- रुपये या इससे ज्यादा मूल्य की खरीददारी करनी होगी, तभी वह इस मेगा ड्रॉ में हिस्सा लेने की पात्रता हासिल कर पाएगा।

शनिवार को मॉल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्राहकों की मौजूदगी में छठीं सालगिरह का केक काटा। केक काटने की रस्म अदा मॉल मैनेजर केरोलिन डंगवाल सिनेमा मैनेजर अमित सिंह आदि ने। इसके बाद लाइव रॉक बैंड की शानदार प्रस्तुति हुई।

स्वास्तिक नाम वाले इस रॉक बैंड की प्रस्तुति ने रस्म में चार चांद लगाए। इस मॉल के प्रबंधक केरोलिन डंगवाल ने बताया कि यह आयोजन महीना भर चलने वाले कार्यक्रमों की सिर्फ एक झलक भर है, जिसमें इस सालगिरह के महीने को पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस साल हम हर्ष के साथ घोषणा करते हैं कि डीएलएफ सिटी सेंटर मॉल अब ट्राई सिटी का पहला प्रीमियम आउटलेट मॉल हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें