फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट से ही बनेगी डीएल-आरसी, नया सिस्टम इस दिन से लागू

Tue, 06 Feb 2018 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ RLA ऑफिस में लगी भीड़ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रजिस्टरिंग एंड लाइसेसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से आठ फरवरी से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम के माध्यम से ही डीएल और आरसी के काम किए जाएंगे। इन कामों के लिए अब मैनुअल आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  
विज्ञापन


वाहन मालिक अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन और वाहन चालक अपने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम के माध्यम से आठ फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। अभी ट्रायल के तौर पर यह सुविधा केवल सेक्टर-17 स्थित आरएलए दफ्तर में शुरू की जाएगी। ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम से आवेदन शुरू होने से लोगों को घंटों टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

अप्वाइंटमेंट सिस्टम के माध्यम से अब लोग सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आरसी और डीएल की फाइल जमा कराने के लिए अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। आरएलए की ओर से इसके लिए छह नए काउंटर बनाए जाएंगे। इससे लोगों को अपनी फाइल जमा कराने में अधिक समय नहीं लगेगा। साथ ही लोगों को दलालों से भी मुक्ति मिलेगी। आरएलए की आरे से पिछले वर्ष ट्रायल के तौर पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू किया गया था। ट्रायल सफल होने के बाद यह फैसला लिया गया है। आठ फरवरी से अभी केवल सेक्टर-17 स्थित आरएलए दफ्तर में लागू किया जा रहा है। सफलता के बाद सेक्टर-42 और इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 की यूनिट में भी इसे लागू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर नहीं पहुंचे तो दोबारा करना होगा आवेदन

RLA Chandigarh - फोटो : File Photo
समय पर नहीं पहुंचे तो दोबारा करना होगा आवेदन
ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम के माध्यम से लिया गया समय केवल उसी तिथि को मान्य होगा। आवेदक अगर अपने समय पर नहीं पहुंच सका तो उसे दोबारा आवेदन करना होगा। इसकेे बाद ही फाइल जमा की जाएगी। फाइल जमा करने के  दौरान सभी दस्तावेज पूरा करना होगा।

आरएलए मेें ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम आठ फरवरी से डीएल और आरसी के लिए शुरू होगा। इसके लिए हम छह काउंटर बनाएंगे। वहीं आरएलए की ओर से सभी व्यवस्थाओं के लिए यह सिस्टम भविष्य में अप्लाई किया जाएगा।
-राकेश पोपली, आरएलए 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें