फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिवाली की आतिशबाजी से दो जगह लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवाली की रात पटाखों की आतिशबाजी के बीच शहर में आग लगने की दो घटनाएं सामने आईं। पहली घटना सेक्टर-19 में हुई, जहां पटाखे की चिंगारी से कपड़े के शोरूम के ऊपर पहली मंजिल पर रखी झाड़ू में आग लग गई। देखते ही देखते आग छत पर पड़े तारों और घरेलू सामान तक पहुंच गई। दूसरी घटना सेक्टर-22 में हुई, जहां खुले में रखा टेबल, टेंट और अन्य सामान आग की चपेट में आ गया। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

घर के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाला
घटना रविवार देर रात सेक्टर-19 में हुई। बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी कपड़ों पर गिरने से मकान की पहली मंजिल पर आग भड़क गई। आग ने कपड़ों और घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना-19 की प्रभारी इंस्पेक्टर सरिता राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और दमकल विभाग को सूचित किया। पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। घर के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, आग से कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल गया।
दमकल कर्मियों ने पाया काबू
सेक्टर-22 में खुले में रखे टेबल, टेंट और अन्य सामान में आग लग गई। दोनों घटनाओं में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि किसी को चोट नहीं आई और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें