फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली की तैयारियां जोरों पर, डिजाइनर व रंगीन दीयों से पटा बाजार

Sat, 14 Oct 2017 09:03 AM IST
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दीयों के स्टाइल वाली मोमबत्ती की डिमांड
विज्ञापन
इस बार लोग दीपावली को पारंपरिक अंदाज में मनाने के मूड में हैं। रोशनी के त्योहार में मोमबत्ती का अहम रोल है। दीये की डिमांड ज्यादा होने के इस बार कारोबारियों ने मोमबत्ती को दीए के स्टाइल में पिरो दिया है। बाजार डिजाइनर व रंगीन दीयों और मोमबत्ती से पट चुका है। बाजार में खुशबूदार मोम वाले दीये भी उपलब्ध हैं। चाइनीज सामानों से उपभोक्ताओं के परहेज के कारण दीयों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। पैकिंग और साज-सजावट बेहद आकर्षक है। इस वजह से लोग इनको उपहार में भी देने के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार क्या है नया
बाजार में रंग-बिरंगे दीयों के कई सेट्स गिफ्ट पैक में आपको आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा मोम के सुंदर दीये, इलेक्ट्रानिक दीये बाजार की शोभा बढ़ा रहे हैं। ये दीये 5 से लेकर 150 रुपये तक के दाम में उपलब्ध हैं। 

डिजाइनर मोमबत्ती की भी डिमांड
दिवाली के लिए सजे कैंडल बाजार में डिजाइनर मोमबत्ती का जलवा है। इनमें फ्लोटिंग कैंडल, ट्री स्टाइल,फ्लॉवर स्टाइल, लोटस स्टाइल जैसे दर्जनों डिजाइनर मोमबत्ती बाजार में है। हालांकि इन सब के बावजूद होल सेल के व्यापारी का कहना है कि इस बार मोमबत्ती की मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइनीज डिजाइनर कैंडल भी

डिजाइनर व रंगीन दीयों से पटा बाजार
चाइनीज डिजाइनर कैंडल भी
मार्केट में चाइनीज मोमबत्ती भी आकर्षक ढंग से कई दुकानों में उपलब्ध है, जो खिलौना और फेमस कार्टून कैरेक्टर की आकृति में है। चाइनीज डिजाइनर मोमबत्ती की छटा देखते बन रही है। हालांकि इनमें से कुछ देसी भी हैं। इनमें भारतीय और चाइनीज का पहचान कर पाना मुश्किल होता है।

इसबार माहौल फीका है। सेल भी पिछली बार के मुकाबले 50 फासदी कम है। लोगों को लग रहा है कि जीएसटी लगने से ये उत्पाद महंगे हुए हैं इसलिए लोग अभी
खरीददारी से कतरा रहे हैं। - विजय गोयल, दुकानदार, सेक्टर-20सी
  मोमबत्ती का ट्रेंड दिन-प्रतिदिन निगेटिव ही जा रहा है। लोग सजावट के लिए इलेक्ट्रानिक सामानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा मोम भी महंगा हुआ है। इसबार मोमबत्ती का कारोबार कम कम ही होने के आसार है। - अनूप बसैन, होलसेल विक्रेता, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें