फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जिला सैनिक बोर्ड ने ग्रुप बी और सी की नौकरी में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने की सिफारिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला सैनिक बोर्ड ने चंडीगढ़ प्रशासन के तहत ग्रुप ''बी'' और ग्रुप ''सी'' पदों के लिए सभी सीधी भर्ती में अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त 10% आरक्षण की सिफारिश की है। ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उनकी सेवा और प्रतिबद्धता को मान्यता दी जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव अध्यक्षता में हुई जिला सैनिक बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा बैठक में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
इसमें सैन्य कार्रवाई में शहीद होने वाले रक्षा सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के सैनिकों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ करने का प्रस्ताव रखा गया। इसे भी प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

निशांत यादव ने तत्काल सैनिक विश्राम गृह के नवीनीकरण पर जोर दिया और जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारियों को मुख्य अभियंता के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया। ताकि निविदा जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें