फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जज तो दे दिए, पर स्टाफ कम कर दिया

Thu, 12 Dec 2013 10:27 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अदालत में दस नए जजों की नियुक्ति तो मिल गई, लेकिन कोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में कटौती हो गई। कर्मचारी कम होने के कारण काम का बोझ ज्यादा होगा।
विज्ञापन


इससे अदालत के कर्मचारी काफी निराश है। कर्मचारियों ने बताया कि जजों की संख्या के साथ ही स्टाफ सदस्यों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए।

अदालत में स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 के चार पद स्वीकृति के लिए भेजे गए थे। मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस ने इन पदों की स्वीकृति नहीं दी है।

स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 पद पर काम करने वाला कर्मचारी अदालत में जजमेंट राइटर का भी काम देखता है। इसी पद की सेंक्शन नहीं आई है। इसके अलावा अहलमद के आठ पदों की मांग की गई थी।

मिनिस्ट्री ने मात्र चार ही पद स्वीकृत किए हैं। इस समय डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 20 कोर्ट हैं, जबकि स्टेनोग्राफर 35 हैं। पांच स्टेनोग्राफर अभी भी कम हैं। इसके अलावा पांच पद लीव रिजर्व के भी अभी तक नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन


अब 10 कोर्ट और आ रहे हैं। इनको देखते हुए सेंक्शन पोस्ट काफी कम हैं। इस बारे में ज्वाइंट सेक्रेटरी होम एमएम सभ्रवाल का कहना है कि उनके पास 88 पदों की रिक्वायरमेंट आई थी।
विज्ञापन


सरकार से जजों को मिलाकर कुल 68 पदों की ही सेंक्शन आई है। जिला अदालत प्रबंधन पदों को बढ़ाने को लेकर कोई प्रस्ताव भेजता है तो वे जरूर देखेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें