फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जिला अदालत के कर्मचारी पर हमला कर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत के कर्मचारी हंसराज के साथ लूट का मामला सामने आया है। घटना बीती रात सेक्टर-45/50 के लाइट प्वाइंट के पास घटी। वह सेक्टर 43 बस स्टैँड पर बस से उतर कर सेक्टर-46 अपने घर की ओर जा रहे थे। रात लगभग 10:30 बजे एक महिला ने समय पूछा। इतने में दो युवक आए और तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वे हंसराज से मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल को सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। सेक्टर 49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें