चंडीगढ़। जिला अदालत परिसर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एचएस ग्रेवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व गार्द की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के संवैधानिक मूल्यों के बारे में विस्तार से बताया।
देश के अमर शहीद वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गई कुर्बानियों व बलिदानों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश युगों युगों तक इन वीरों की शहादत को याद रखेगा, जिनकी बदौलत हमारा देश आजाद हुआ था। इस अवसर पर जिला अदालत के कई वरिष्ठ न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता व अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।