फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डेराबस्सी-जीरकपुर और लालड़ू में वोटर लिस्टों पर विवाद, भाजपा की आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर निकाय चुनावों से पहले डेराबस्सी, जीरकपुर और लालड़ू क्षेत्र में वोटर लिस्टों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तिथि पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एसडीएम कार्यालय डेराबस्सी पहुंचकर वोटर सूचियों में गड़बड़ियों के खिलाफ अपनी आपत्तियां विधिवत रूप से जमा करवाईं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता एडवोकेट मुकेश गांधी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा और मनप्रीत बन्नी संधू व रविंद्र वैष्णव मौजूद रहे। उन्होंने एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि डेराबस्सी, जीरकपुर और लालड़ू के कई वार्डों में वोटर लिस्टों में भारी त्रुटियां मिली हैं।
मुकेश गांधी ने आरोप लगाया कि कई मतदाताओं के नामों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इस तरह की गड़बड़ियां चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए हर संभव हथकंडा अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें