फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शराब पीने के दौरान विवाद, दो भाइयों पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित करणा रोड टैक्सी स्टैंड के पास शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दो भाइयों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में सन्नी और उसका 28 वर्षीय छोटा भाई आकाश घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

सन्नी और आकाश टैक्सी स्टैंड के पास बैठे थे। इसी दौरान वहां मौजूद अनंत नामक युवक से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर दिया। सन्नी घायल होकर मौके पर गिर गया, जबकि आकाश वहां से निकलकर घर पहुंचा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मालोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस हमले के कारण और इस्तेमाल किए गए हथियार की जानकारी जुटा रही है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें