फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से हटाए जाने पर गेस्ट टीचर ने की खुदकुशी

Mon, 10 Aug 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अंबाला/बराड़ा(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारी से तंग आकर गेस्ट टीचर ने रविवार रात को फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि यह युवक पिछले काफी समय से परेशान था, जिसके बाद रविवार रात को को उसने यह कदम उठा लिया। वह राजकीय स्कूल मनुमाजरा गांव में बतौर गणित अतिथि अध्यापक पद पर तैनात था।
विज्ञापन


उधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी। शव की पहचान बराड़ा के प्रीत नगर निवासी गौरव गोयल के रूप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने कई गेस्ट टीचर्स को नौकरी से हटा दिया है। इसी के कारण पिछले काफी समय से गेस्ट टीचर्स अपनी नौकरी की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। गौरव के परिजनों ने बताया कि जब से सरकार ने गेस्ट टीचर्स को नौकरी से हटाया, तभी से गौरव परेशान रहता था।
विज्ञापन


रविवार को घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वे देर सायं घर पहुंचे, तो देखा कि गौरव पंखें से फंदा लगाकर लटका हुआ है। आनन-फानन में परिजनों ने गौरव को नीचे उतारा और एमएम मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। जैसे ही लोगों को गौरव द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली, उसके घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया। थाना प्रभारी नरेंद्र मलिक ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को बताया कि गेस्ट टीचर परेशान था, इसलिए उसने ये कदम उठाया है। उनके अनुसार अभी कार्रवाई चल रही है, शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें