फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधायक दल की बैठक में बरौदा उपचुनाव पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गए कयास

Thu, 02 Jul 2020 12:12 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा भाजपा की तीन महीने बाद हुई विधायक दल की बैठक में बरौदा उपचुनाव और प्रदेशाध्यक्ष का मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायकों को उपचुनाव के लिए जुट जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र में जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि सितंबर या अक्टूबर में कभी भी सरकार उपचुनाव करा सकती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भी विधायकों में सुगबुगाहट रही। नया अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर विधायक आपस में कई नामों पर चर्चा करते दिखे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण बेदी ने बताया कि लगभग तीन महीने के बाद विधायक दल की बैठ हुई है। कोरोना के बाद विचार विमर्श किया गया।

किस तरह की दिक्कत फील्ड में रही और लोगों की दिक्कत दूर करने में सरकार के काम का कितना असर रहा, इसे लेकर चर्चा हुई। गेहूं, सूरजमुखी और सरसों  की खरीद को लेकर चर्चा की गई। विधायकों ने खरीद प्रबंधों की सराहना की। फसल खरीद को और बेहतर बनाने के कई सुझाव आए हैं। बेदी ने कहा कि मेरा पानी, मेरी विरासत योजना को लेकर भी विधायकों ने सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन


विधायकों ने कहा कि अधिकांश किसान इसके पक्ष में हैं। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि अब तक 99 हजार हेक्टेयर के करीब भूमि को किसानों ने धान से अलग करने का फैसला लिया है। आंकड़ा और बढ़ सकता है। इस पर विधायकों ने योजना की प्रशंसा की। सीएम ने कहा कि चुनाव मजबूती से लड़कर जीतना है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी कह चुके कि भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

विधायकों ने मांग की है कि 10 से 15 दिन में फिर से बैठक बुलाई जाए। कोविड राहत कोष में सहायता देने के लिए सभी वर्गों का धन्यवाद किया गया। बैठक में अस्वस्थ होने के कारण स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कोरोना पॉजिटिव होने पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा, व्यस्तताओं के कारण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, राज्य प्रभारी अनिल जैन व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें