फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटी सिनेमा आइए, टिकट पर डिस्काउंट पाइए

Wed, 11 Jun 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटी पार्क स्थित डीटी सिनेमा ने गर्मी के मौसम में दो महीनों तक कारपोरेट जगत और ट्राइसिटी की मान्यता प्राप्त सोसाइटी में रहने वाले लोगों को सिनेमा टिकट में 10 प्रतिशत तक की छूट देने की योजना शुरू की है। इसके चलते अब इन लोगों को 100 रुपये का टिकट अब 90 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन


डीटी सिनेमा के मैनेजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि डीटी सिनेमा प्रबंधकों ने अपनी तरफ से जून और जुलाई में डिस्कांउट स्कीम शुरू की है।

इसके चलते कारपोरेट जगत में काम करने वाले लोग और ट्राइसिटी की सभी मान्यता प्राप्त सोसाइटी में रहने वालों को सोमवार से वीरवार तक सिनेमा की सभी क्लास की टिकट में 10 प्रतिशत डिस्कांउट मिलेगा। अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए कारपोरेट जगत के लोगों को अपना आई कार्ड दिखाना होगा। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त सोसाइटी में रहने वाले लोगों को वहां का कोई प्रूफ दिखाना होगा।
विज्ञापन


यह होंगे टिकट के रेट
12 बजे पहले मिलने वाली टिकट रेट
गोल्ड  
टिकट रेट--डिस्कांउट रेट  
120--108 रुपये

प्रीमियम
टिकट रेट--डिस्कांउट   
100--90 रुपये

12 बजे के बाद यह होंगे रेट
गोल्ड
टिकट रेट--डिस्कांउट रेट
150--135

प्रीमियम
टिकट रेट-- डिस्कांउट रेट
125--113 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें