फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सिटको के होटलों में जल्दी शुरू हो जाएंगे डिस्कोथेक

Sat, 11 Jan 2020 12:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अब सिटको के होटल में भी युवा संगीत की धुन पर थिरक पाएंगे। अप्रैल तक सिटको के शिवालिक व्यू होटल में डिस्कोथेक शुरू हो जाएगा। डिस्कोथेक लगाने के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया है। जिस कंपनी के द्वारा लगाई गई वित्तीय बोली अधिक होगी उसी के नाम सिटको के द्वारा स्वीकृति दी जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के पबों, होटलों और रेस्टोरेंटों में लोगों के लिए रिझाने के लिए डिस्कोथेक लगाए गए हैं। जिसके जरिए वह सिटको की अपेक्षा अधिक लाभ भी कमाते हैं। इससे सबक लेते हुए सिटको भी होटल शिवालिक व्यू में डिस्कोथेक लगाने जा रहा है। इसके लिए सिटको के द्वारा वर्ष 2019 के नवंबर माह में आवेदन मांगे गए थे। जिसमें तीन कंपनियों ने आवेदन किया है।

सिटको के एक अधिकारी ने बताया कि जिस कंपनी के द्वारा डिस्कोथेक को लेकर अधिक वित्तीय बोली लगाई गई होगी उसी कंपनी को डिस्कोथेक लगाने की अनुमति दी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद 3 से 4 महीने में डिस्कोथेक लगा दिया जाएगा। अप्रैल 2020 तक होटल में डिस्कोथेक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


हर साल किराए में होगी 5 फीसदी की बढ़ोतरी
शिवालिक व्यू होटल में डिस्कोथेक लगाने वाली कंपनी को प्रति वर्ष 5 फीसदी की बढ़ोतरी से किराया देना होगा। नवंबर में निकाले गए टेंडर में सिटको के द्वारा यह बिंदु डाला गया है।

अन्य होटलों में नहीं है डिस्कोथेक के लिए जगह
सिटको के शिवालिक व्यू होटल को छोड़ कर अन्य होटलों में डिस्कोथेक लगाने के लिए जगह ही नहीं है। सिटको से मिली जानकारी के अनुसार माउंट व्यू, पार्क व्यू में जगह की कमी है। इस कारण यहां पर डिस्कोथेक नहीं लग पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें