फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! रिपोर्ट में खुलासा, सेफ नहीं है पंजाब-हरियाणा सचिवालय

Sat, 04 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
फायर सेफ्टी आडिट रिपोर्ट ने शहर की सुरक्षा की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण इमारतों की पोल खोली है।  सेक्टर-1 स्थित पंजाब और हरियाणा सचिवालय फायर नार्म्स के हिसाब से सेफ नहीं है। जबकि यहां पर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के अलावा मंत्रियों और कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय हैं।
विज्ञापन


यहां पंजाब व हरियाणा से रोजाना हजारों लोग यहां आते हैं। फायर सेफ्टी रिपोर्ट के अनुसार फायर सचिवालय में कई खामियां मिली हैं। फायर नार्म्स की खामियों को फायर सेफ्टी आडिट रिपोर्ट में दर्ज कर दिया गया है। इस समय पूरे शहर की सरकारी और निजी इमारतों का सर्वे किया जा रहा है। 20 जून के बाद जिन जिन इमारतों में फायर वायलेशन है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

पंजाब मिनी सचिवालय में खामियां बरकरार सेक्टर-9 स्थित पंजाब मिनी सचिवालय में भी कई खामियां मिली हैं। तीन साल पहले यहां वित्त विभाग के दफ्तर में आग लग चुकी है। उस समय मिनी सचिवालय को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन खामियां दूर नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


पीजीआई का एडवांस ट्रामा सेंटर को भी भेजा जाएगा नोटिस रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर-12 स्थित पीजीआई का एडवांस ट्रांमा सेंटर में खामियां है। जबकि यहां पर प्रतिदिन हजारों लोग अपना इलाज करवाने केलिए आते हैं। पीजीआई के कैरों एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक में भी फायर विभाग को खामियां मिली हैं। सेक्टर-17 स्थित हरियाणा मिनी सचिवालय और प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (आडिट) पंजाब और यूटी के कार्यालय में भी कुछ कमियां मिली हैं। इन सभी को फायर विभाग की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। अगर कोई खामी दुरुस्त नहीं करता है तो विभाग को इमारत को सील करने का अधिकार है। 

पंजाब व हरियाणा सचिवालय में ये कमियां मिली
. होस रिल, वेट राइसर और हेंडरेंट उपकरण गायब
. कई जगह पर निकास द्वार ब्लाक हैं, कई बंद हैं 
. कई जगह बिजली के तार खुले निकल रहे हैं
. पंप रूम नहीं चल रहा 
. आटोमेटिक अलार्म सिस्टम काम नहीं कर रहे, डिटेक्टर फाल सिलिंग के अंदर है
. सब स्टेशन के फायर एक्स्टिंग्यूसर सिस्टम समय पर रिफल नहीं करवाए गए 
. टाक बेक सिस्टम नहीं चल रहा है

एडवांस ट्रॉमा सेंटर में मिलीं खामियां
. मोटरएबल रोड की कोई सुविधा नहीं 
. इलेक्ट्रिकल पैनल में फ्लोडिंग सिस्टम गायब है
. मेकैनिकल वेंटिलेशन सिस्टम आटोमेटिक डिटेक्शन सिस्टम के साथ जुड़ा हुआ नहीं है।

स्कूलों, शापिंग सेंटर की जांच जारी
बुधवार से फायर विभाग की ओर से शहर के सभी कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, नर्सिंग होम, होटल, रेस्तरां और शापिंग सेंटर की जांच की जा रही है। 20 जून तक इनकी चेकिंग कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। शेड्यूल के अनुसार एक से चार जून तक कोचिंग सेंटर, पांच से आठ जून तक स्कूल और कॉलेज, नौ से 12 जून तक अस्पताल एवं नर्सिंग होम, 13 से 16 जून तक होटल एवं रेस्त्रां और 17 से 20 जून के भीतर शापिंग सेंटर चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें