फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहिए, चंडीगढ़ से बंगलुरू के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन

Wed, 20 Nov 2013 11:07 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू होने के बाद अब इस माह के अंत तक यशवंतपुर (बंगलुरू) के लिए भी चंडीगढ़ से यात्रियों को सीधी ट्रेन मिल जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस (12629/12630) का सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ तक विस्तार किया जा रहा है।

26 से 30 नवंबर के बीच इस ट्रेन को चंडीगढ़ तक एक्सटेंड किया जाएगा। हालांकि, रेलवे ने अभी इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की है।

लेकिन, इस माह के अंत में ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक करने के लिए रेलवे ने मंजूरी दे दी है। पहले इसे 22 अक्तूबर से चंडीगढ़ से चलाने की योजना थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था।

चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि बंगलुरू के लिए ट्रेन इस माह के अंत तक चल जाएगी। अभी डेट तय नहीं हुई है।

रेल बजट में बंसल ने चंडीगढ़ से जुड़ी जिन ट्रेनों की घोषणा की थी, उनमें से गोवा के लिए ट्रेन अगस्त में शुरू हो गई थी। इसके बाद अक्तूबर में तीन ट्रेनें शुरू हुई।
विज्ञापन


इस माह चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस और चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू हो चुकी हैं। अब इस माह के अंत में बंगलुरू के लिए भी ट्रेन चलने के बाद सिर्फ कालका-कटरा एक्सप्रेस और चंडीगढ़-इंदौर साप्ताहिक ट्रेनें ही बच जाएंगी,

जिनकी घोषणा रेल बजट में की गई थी। बता दें कि कालका-कटरा एक्सप्रेस को फिलहाल कालका से जम्मू तक चलाने पर विचार चल रहा है और यह ट्रेन भी जल्द शुरू हो जाएगी।

सप्ताह में दो दिन जाएगी ट्रेन
यह ट्रेन चंडीगढ़ से यशवंतपुर (बंगलुरू) के लिए हर मंगलवार और शनिवार सुबह 3:15 प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7.10 पर यशवंतपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 7.50 पर नई दिल्ली व 8.45 पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन हर बुधवार और शुक्रवार को यशवंतपुर से दोपहर 1.50 पर चलेगी और दो दिन बाद शाम 6.20 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इस ट्रेन के चंडीगढ़ तक एक्सटेंड होने से ट्राइसिटी के लोगों को बंगलूरू जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल ही जाएगी। साथ ही भोपाल, पुणे, झांसी, हुबली जैसे शहरों के लिए भी सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी। ध्यान रहे कि  यशवंतपुर स्टेशन बंगलूरू के पास ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें