फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के लिए सीधी डाक सेवा...शाम को भेजी चिट्ठी, सुबह आपके घर

विज्ञापन
नारयिल फोड़ मेल सेवा को रवाना करते अधिकारी। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब शाम को डाक से भेजी गई चिट्ठी अगली सुबह आपके घर पहुंच जाएगी। नए साल के मौके पर डाक विभाग की ओर से शुरू की गई विशेष डाक सेवा से यह संभव होगा। शुक्रवार रात चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए यह सेवा शुरू भी कर दी गई है। इसकी शुरुआत पंजाब और यूटी चंडीगढ़ सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल वीके गुप्ता ने की। इसका लाभ पंजाब के जिलों को मिलेगा।
विज्ञापन

पहले पंजाब के दूर दराज के इलाके में तीसरे या चौथे दिन डाक पहुंचती थी। रेल यातायात के कारण यह विलंब होता था। अब इसे सड़क मार्ग से भेजने की व्यवस्था कर दी गई है। यूं भी कोविड के कारण रेल यातायात कई रूट पर बंद है। चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए यह पहली सेवा है। यह सेवा लुधियाना और जालंधर होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। इस सेवा में साधारण चिट्ठियों के अलावा रजिस्टर्ड, पार्सल और स्पीड पोस्ट भी होगी। सेक्टर-17 स्थित चंडीगढ़ जनरल पोस्ट ऑफिस से अमृतसर के लिए हर रोज रात दस बजे मेल वैन रवाना होगी। यह मेल वैन देर रात तीन या साढ़े तीन बजे अमृतसर पहुंच जाएगी। अमृतसर से डाक को आगे भेजा जाएगा।
यह रहेगा वैन का मार्ग
चंडीगढ़ से रात साढ़े दस बजे मेल वैन रवाना होगी और लुधियाना, जालंधर होते हुए देर रात तीन बजे से साढ़े तीन बजे के बीच अमृतसर पहुंच जाएगी। रास्ते में इन जिलों की डाक उतार दी जाएगी। अमृतसर से लगभग एक घंटे बाद उसी रूट से वापस चलेगी। जालंधर और लुधियाना की डाक लेकर चंडीगढ़ साढ़े नौ या दस बजे पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब से आती है काफी डाक
बता दें कि पंजाब विधान सभा, सचिवालय, डीजीपी ऑफिस, पुलिस मुख्यालय, हाईकोर्ट सहित अन्य बड़े कार्यालय चंडीगढ़ में स्थित होने के कारण बड़ी संख्या में डाक पंजाब से चंडीगढ़ आती है। इस अवसर पर पोस्टल सेवाओं के डायरेक्टर राधिका धीर, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज मनोज कुमार, मेल मोटर सर्विस चंडीगढ़ के प्रबंधक नरेंद्र सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वीके गुप्ता ने बताया कि इससे लोगों को जल्द डाक मिलेगा इसके कारण लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें