फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और जयपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरु, लोगों में खुशी की लहर

Sun, 26 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार को जम्मू और दो जयपुर की फ्लाइटों का संचालन हुआ। इंडिगो की ओर से जम्मू और जयपुर के लिए फ्लाइट उड़ी। वहीं जेट एयरवेज की ओर से जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू हुई। फ्लाइटों के संचालन से यात्री काफी खुश दिखे। एयरपोर्ट से अब 38 फ्लाइटों का संचालन हो गया है। एयरपोर्ट से पहली बार जम्मू और जयपुर के लिए सीधी लाइट ने उड़ान भरी।
विज्ञापन


यह है तीनों फ्लाइटों का शेड्यूल
इंडिगो के स्टेशन मैनेजर वरुण सेंगर ने बताया कि जयपुर और जम्मू के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गई है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंडिगो की सुबह 10:30 बजे एयरबस 320 ने जयपुर के लिए उड़ान भरी और 11:55 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया। जयपुर एयरपोर्ट से इस  फ्लाइट ने दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरी और दोपहर 1:30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड किया। जम्मू के लिए इंडिगो की फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दोपहर को 1:35 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2:35 बजे लैंड किया। जम्मू से यह फ्लाइट 3:25 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ी और शाम 4:40 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट लैंड किया। जेट एयरवेज की फ्लाइट ने जयपुर से 2:10 बजे उड़ान भरी और दोपहर बाद 3:05 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड किया। शाम 4:10 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरी और शाम 5:40 बजे जयपुर में लैंड किया।

बस और ट्रेन में लगता था अधिक समय
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क का पेपर था। रविवार को वॉल्वो और रेलगाड़ी में जयपुर के लिए सीट नहीं मिलती है। अब 1.30 घंटे में यह जयपुर पहुंचेगी। इससे हमें काफी राहत मिली है। जयपुर से डायरेक्ट कनेक्टिविटी से स्टूडेंट्स भी इसका सफर कर सकेंगे। चंडीगढ़ में हिमाचल और पंजाब से लोग घूमने आते हैं। अब यहां से लोग डायरेक्ट फ्लाइट से जयपुर का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

- सुनील गौतम
विज्ञापन

सफर हुआ है आसान

- फोटो : File Photo
पांच घंटे का होता था सफर
जयपुर जाने के लिए पहले चंडीगढ़ से पांच घंटे लगते थे। दिल्ली से ही कनेक्टिंग फ्लाइट होती थी। यहां से फ्लाइट चलने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है। जयपुर जाने में अब केवल 1.30 घंटे लगेंगे। इंटरनेट पर टिकट बुकिंग के दौरान पता चला कि यहां से डायरेक्ट जयपुर की फ्लाइट जा रही है इसलिए टिकट की बुकिंग कराई है।
-डा. सुशील गौतम नेगी

सफर में मिली राहत
मैं अपने परिवार के साथ इसलिए सफर करने जा रही हूूं क्योंकि एयरपोर्ट से यह पहली फ्लाइट है। बच्चों की समर वोकेशन होने के बाद हम जयपुर जा रहे हैं। सीधी फ्लाइट से किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है।
-डा. लता सुदेश

सफर हुआ है आसान
जयपुर से चंडीगढ़ आने का सफर आसान हुआ है। इससे पहले दिल्ली जाकर फ्लाइटें बदलनी पड़ती थीं। इसकी वजह से चंडीगढ़ का सफर तय करने में 4 से 5 घंटे लग जाते थे, अभी आप एक घंटे में इस सफर को तय कर सकते हैं।
-इंदु बाला

बिजनेस भी बढ़ेगा
जयपुर से चंडीगढ़ कनेक्ट होने के बाद पूरे रीजन में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। जयपुर टूरिज्म के साथ-साथ एक बड़ा व्यापारिक केंद्र भी है।
-महेंदर सिंह

घर आने में हुई आसानी
जयपुर में जॉब करता हूं। मेरा घर रोपड़ में हैं। बस, ट्रेन और कनेक्टिंग फ्लाइट में इतना समय लगता है। यह फ्लाइट शुरू होने से अब 1.30 घंटे में घर आसानी से पहुंचा जा सकता है। 
- अरविंद गोयल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें