फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रूहानियत और प्रेम का दस्तावेज है दिल दरगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाबी लेखक सभा चंडीगढ़ की ओर से पंजाब कला भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रख्यात लेखिका डॉ. नीना सैनी की सातवीं पुस्तक दिल दरगाह का विमोचन किया गया। साहित्य जगत की दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में इस काव्य-संग्रह को रूहानियत और प्रेम के समर्पण का एक अनूठा दस्तावेज बताया गया।
विज्ञापन


समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. गुरमिंदर सिद्धू ने कहा कि यह रचना मनुष्य को अपनी रूह से दोबारा जुड़ने का संदेश देती है। वहीं, लेखिका डॉ. नीना सैनी ने भावुक होते हुए इस संग्रह को अपनी अब तक की आंतरिक यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव करार दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रताप पारस गुरदासपुरी ने अपने गीत ‘तू गोलदा नहीं तू सुड़दा नहीं’ से खूब वाहवाही बटोरी। परमजीत परम ने डॉ. सैनी की संवेदनशीलता और उनकी लेखन शैली की प्रशंसा की। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पाल अजनबी ने इस सफल आयोजन को संस्था की एक बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन

दिग्गजों का जमावड़ा
इस साहित्यिक समागम में जंग बहादुर गोयल, हरजिंदर सिंह दिलगीर, कर्नल दलजीत सिंह चीमा, बलकार सिद्धू, और राजिंदर कौर सहित कई बुद्धिजीवी मौजूद रहे। साथ ही सूफी बलबीर, दीपक शर्मा चनारथल, डॉ. अवतार सिंह पतंग और भूपिंदर सिंह मलिक ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में लेखिका की पोती नानकी धनोता ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें