फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC-NET में पहला रैंक: पीयू की छात्रा दीक्षा को मिली सफलता, पांचवें प्रयास में पाया मनचाहा मुकाम

Wed, 11 Feb 2026 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सब आसान नहीं था।  लेकिन माता पिता ने उन्हें हमेशा हौसला दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी में धैर्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास सबसे अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
दीक्षा मक्कड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में लोक प्रशासन विभाग की पीएचडी रिसर्च स्कॉलर दीक्षा मक्कड़ ने यूजीसी नेट में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। दीक्षा अंबाला की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन


वह तीन साल से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पांचवीं कोशिश में उन्हें यह कामबयाबी मिली है। चार बार जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर लिया और हार नहीं मानी। उनके आत्मविश्वास  ने उन्हें सफलता दिलाई। दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सब आसान नहीं था।  लेकिन माता पिता ने उन्हें हमेशा हौसला दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी में धैर्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास सबसे अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि हमें हमेशा अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से तय करना चाहिए और कठिन परिस्थितियों में भी प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें