लाखों की संख्या में जनता पहुंचकर देगी दुष्यंत चौटाला को आशीर्वाद : आनंद लाठर
इनेलो के पूर्व हलका प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर ने कहा कि जींद में नौ दिसंबर को होने वाले समस्त हरियाणा सम्मेलन को लेकर लोगों का उत्साह दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दुष्यंत चौटाला के राजनीतिक विरोधियों की नींद हराम हो रही है। उन्होंने कहा कि जुलाना के सभी 72 गांव में दुष्यंत चौटाला को लोगों का प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है।
हर गांव से महिला व पुरुष अपने-अपने साधनों से हजारों की संख्या में पहुंचकर उनका हौंसला बढ़ाएंगे। अब प्रदेश की जनता ने दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का सीएम बनाने का मन बना लिया है। यह रैली नया इतिहास रचेगी। इस मौके पर उनके साथ उपेंद्र दलाल, टिंकू नंबरदार, मीनू शर्मा, अमित काजल, अजय, रोहतास दलाल, सुरेंद्र खटकड़, आशीष दलाल, जितेंद्र लाठर, जोरा भी मौजूद रहे।
जुलाना से उमड़ेगा रैली में जनसैलाब : बीबीपुर
हरको बैंक के पूर्व निदेशक पालाराम बीबीपुर ने कहा कि जुलाना हलके से हजारों की संख्या में लोग सांसद दुष्यंत चौटाला की समस्त हरियाणा सम्मेलन रैली में भाग लेंगे। इसमें 36 बिरादरी के लोग शामिल होंगे। उन्होंने जुलाना हलके के सभी गांवों का दौरा कर लोगों को निमंत्रण दिया है। लोगों में पूरा जोश व उत्साह है।