फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर साल 5 लाख नए सदस्य बनाएगा इनसो: चौटाला

Mon, 04 Aug 2014 04:04 PM IST
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (इनसो) इस साल पांच लाख नए सदस्य बनाएगा। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कही। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत मे इनसो का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ मे संगठन की इस्टेंथ 10 लाख से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन मे चौटाला ने कहा कि पिछले वर्ष संगठन से लगभग 4.25 लाख नए सदस्य जुड़े हैं जबकि लक्ष्य 3.50 लाख का था। इनसो छात्रो की हर समस्या के समाधान केलिए संघर्ष करता है। फिर चाहे बात दिल्ली, हरियाणा या पंजाब की हो  या फिर चंड़ीगढ़ और राजस्थान।

यही कारण है कि मौजूदा समय राजस्थान के चारों विश्वविद्यालय मे प्रधान से लेकर पूरी की पूरी कार्यकारणी इनसो की है। इसी प्रकार दिल्ली के 52 कालेजो मे 27 कालेजो मे इनसो का ही सदस्य प्रधान से लेकर अन्य महत्वपूर्ण पदों पर काबिज है।
विज्ञापन


चौटाला ने बताया कि मंगलवार को पंजाब यूनिर्वसिटी के जिम्नाजियम हाल मे संगठन अपना 12वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण 15वीं लोकसभा के सबसे युवा सांसद होंगे।

लोकसभा मे सबसे युवा सासंद दुष्यंत चौटाला, लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान और तेलगूदेशम के राम सहित कई अन्य युवा सासंद इस कार्यक्रम मे मौजूद रहेंगे। इसकेअलावा कई अन्य युवा सांसदो के साथ ही इनेलो के वरिष्ठ नेता सहित हजारो छात्र एवं छात्राएं भी उपस्थित होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें