फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी पेशा लोगों के लिए पीएफ से जुड़ी बेहद अहम खबर

Fri, 08 Apr 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
वर्तमान विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार ने अपने बजट भाषण में वेतन वृद्धि करने की बात कही है। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कर्मचारियों को अपनी भविष्य निधि आसानी से हासिल हो, इसके लिए कंपनियां अपने कर्मचारियों का डिजीटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। जिससे उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। यह बात प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन चंडीगढ़ के कमिश्नर एसके सुमन ने कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भविष्य निधि देने में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने अंश धारकों को प्रभावी, पारदर्शी व विश्वसनीय तरीके से तथा कम दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से ई-पहल कार्यक्रम की शुरुआत की है।
विज्ञापन


नौकरी छोड़ने वाले सदस्यों के दावों के निपटारे को सरल बनाने व कार्यालय द्वारा निपटारे की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के लिए जरूरी है कि हर नियोक्ता जरूरी सूचनाएं पेश करते समय, डिजीटल हस्ताक्षर के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिकली प्रमाणित रिकॉर्ड पेश करे। यह प्रक्रिया पूरे देश में चलाई जा रही है तथा पूरे देश में 224541 नियोक्ताओं ने डिजीटल हस्ताक्षर पहले ही प्रस्तुत कर दिए हैं।

अत: क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ ने हाल ही में ऐसी संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं जो या तो भविष्य निधि देयों का प्रेषण नहीं कर रहे हैं, या डिजीटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र, ऑनलाइन फार्म 5-ए प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें