फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अटारी बॉर्डर पर मना गणतंत्र दिवस, बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में दिखा बीएसएफ जवानों का दम

Thu, 26 Jan 2023 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बीएसएफ के डीआईजी गौड़ ने कहा कि हम भारत की प्रथम सीमा पंक्ति होने के कारण बॉर्डर पर मुस्तैद हैं आप सभी अपने घर और कार्यस्थल पर काम कीजिए और देश की प्रगति में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर गुरुवार को गणतंत्र दिवस मनाया गया। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीआईजी बीएसएफ संजय गौड़ ने अटारी-वाघा सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान डीआईजी गौड़ ने कहा कि आज इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम देश की अखंडता को बरकरार रखेंगे और हम भारत की प्रथम सीमा पंक्ति होने के कारण बॉर्डर पर मुस्तैद हैं आप सभी अपने घर और कार्यस्थल पर काम कीजिए और देश की प्रगति में अपना सहयोग दें। गणतंत्र दिवस पर गुरुवार शाम अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह में बीएसएफ के जवानों ने जोश के साथ हिस्सा लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें