फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जून से अमरनाथ यात्रा मुश्किल

Thu, 26 Jun 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा शुरू करने के संबंध में सोमवार 23 जून को फैसला होगा। इस बार यात्रा खासी मुश्किल होगी। दरअसल पहलगाम के रास्ते में बर्फबारी ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके चलते 28 जून से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होना मुश्किल है।
विज्ञापन


वहीं बालटाल के रास्ते से यात्रा निश्चित समय पर शुरू हो जाएगी। अभी से कई लंगर समितियों ने बर्फ पर ही लंगर लगाने के लिए टेंट लगाना शुरू कर दिया है। शेषनाग और पंचतरणी में यात्रियों के ठहरने के लिए भी जो प्रबंध किया गया है, वो भी बर्फ पर ही है। इस बार सबसे कठिन यात्रा होगी।

ऐसी बर्फ देख कर श्राइन बोर्ड के अधिकारी और श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के सदस्य भी हैरान हैं। बर्फबारी के कारण  मुश्किलों के मद्देनजर श्राइन बोर्ड सोमवार को यात्रा शुरू करने के संबंध में फैसला लेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

रास्ते बर्फ से ढके, शेषनाग झील पूरी तरह जमी

एसएबीएलओ के प्रधान विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्होंने श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ रविवार को बालटाल से पवित्र गुफा तक के रास्ते का निरीक्षण किया। बालटाल की तरफ से रास्ता सही है, यहां से 28 जून से यात्रा शुरू हो सकती है।

लेकिन पहलगाम से पवित्र गुफा तक बने रास्ते बर्फ से ढके हुए हैं। ठाकुर ने बताया कि वे पिछले 26 साल से यहां आ रहे हैं लेकिन इतनी बर्फ पहली बार देखी है।

श्राइन बोर्ड, जेएंडके सरकार के अलावा अन्य विभाग के मुलाजिम रास्ता बनाने में दिन-रात जुटे हुए हैं। फिर भी पहलगाम में मुश्किलें आ रही हैं। ठाकुर ने बताया कि शेषनाग झील भी पूरी तरह जम गई है। कई लंगर समितियां पंचतरणी और शेषनाग में बर्फ पर ही टेंट लगा रही हैं।

2014 में सिर्फ दो लाख श्रद्धालुओं का पंजीकरण

श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान इस बार पहलगाम और बालटाल के अलावा अन्य जगहों पर लगभग 123 लंगर लगेंगे। एसएबीएलओ के प्रधान विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि इस बार भी जम्मू-कश्मीर सरकार ने लंगर समितियों को सब्सिडी पर राशन देने की घोषणा नहीं की है।

ठाकुर ने बताया कि 2014 में सिर्फ दो लाख श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ है जबकि 2012 में साढ़े छह लाख लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

2013 में पंजीकरण के सख्त नियम के चलते साढ़े तीन लाख लोगों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं लेकिन 2014 की यात्रा के लिए जेएंडके सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था बंद कर दी। इसलिए अभी तक सिर्फ दो लाख लोगों का पंजीकरण हुआ है। इस हिसाब से पिछला रिकॉर्ड टूटना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन

चंदनवाड़ी से ट्रैक तैयार होने का दावा

अनंतनाग के जिला विकास आयुक्त सौगात विश्वास ने चंदनवाड़ी से ट्रैक तैयार होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यहां से पवित्र गुफा तक के ट्रैक को चलने लायक तो बना दिया गया है लेकिन उस पर जमी बर्फ के पिघलने से अभी फिसलन है। उम्मीद है कि यात्रा शुरू होने तक बर्फ साफ हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें