कढ़ाई पनीर, दाल मखनी, मेथी पनीर के संग कढ़ाई पनीर/राजमा-चावल का स्वाद अब सिटी के नए रेस्टोरेंट अनाज में मिल सकेगा। रेस्टोरेंट में स्वाद तो मिलेगा फाइव स्टार का पर दाम हैं ढाबे जैसे।
अनाज फूड चेन का पहला आउटलेट एलांते माल में बुधवार को खुला। यहां मिलेगा शुद्ध भारतीय खानपान लुत्फ उठा सकते हैं। खासियत यह है कि यहां पकवान और व्यंजन कोलेस्ट्राल फ्री आयल में तैयार होते हैं।
ऐसा लोगों की सेहत को देखते हुए किया गया है। एलांते माल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अनाज के जनरल मैनेजर अश्विनी मेहता ने कहा कि अनाज शुद्ध भारतीय व्यंजन के लिए प्रसिद्ध है।
अनाज यानी दिन का भोजन जो स्वाद की दास्तां और खानपान में गुणवत्ता की कहानी खुद बयां करता है। यहां कढ़ाई पनीर, दाल मखनी, मेथी पनीर के अलावा कढ़ाई पनीर/राजमा-चावल मिलेगौ।
यहां ग्रेवी विद नान और खीर के क्या कहना, क्योकि इसे यहां परंपरागत तौर-तरीकों से जो तैयार किया जाता है।’अनाज जल्द अपने मेन्यू में साग और मक्की की रोटी भी शामिल करने वाला है। यही नहीं यहां सोया चाप के साथ लच्छा पराठा और बटर नान मिलेगी।