चंडीगढ़ में डीजल के रेट में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। यूटी प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की ओर से डीजल का कर बढ़ाने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इसके तहत डीजल पर कर की मौजूदा दर 9.68 से बढ़ाकर 12.225 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। इससे डीजल के रेट में करीब डेढ़ रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। प्रशासन के इस प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है।
वैट एडवाइजरी कमेटी के पूर्व सदस्य अजय जग्गा ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन की कर बढ़ाने की क्या मजबूरी आ गई। ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में इस बात का उल्लेख करना चाहिए, लेकिन प्रशासन की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।