हरियाणा में 14 मार्च रविवार को कुछ शहरों में शनिवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। हालांकि पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है। पंजाब के जालंधर में डीजल 83.20 रुपये और पेट्रोल 92.14 रुपये प्रति लीटर है। हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को डीजल 82.30 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 89.38 रुपये पर है। वहीं अंबाला में डीजल की कीमत 81.58 रुपये प्रति लीटर है। यहां पेट्रोल 88.61 रुपये प्रति लीटर पर है। यह आंकड़े इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक हैं।
फरीदाबाद
डीजल- 82.30
पेट्रोल- 89.38
अंबाला
डीजल- 81.58
पेट्रोल- 88.61
गुरुग्राम
डीजल- 82.05
पेट्रोल- 89.11
चंडीगढ़
डीजल-81.17
पेट्रोल- 87.73
जालंधर
डीजल- 83.20
पेट्रोल- 92.14
(कीमत प्रति लीटर रुपये में है)
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल के दाम
अगर आप भी अपने मोबाइल पर पेट्रोल-डीजल का दाम जानना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाना होगा। या फिर आप यहां क्लिक कर भी जा सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट पर नीचे प्रमुख शहरों के कोड लिखे होंगे।
आपको अपने शहर का कोड लेना है और RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज भेजना है। भेजते ही आपके मोबाइल पर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों के बारे में मैसेज के जरिए जानकारी दी जाएगी।