छिटपुट घटनाओं के बीच शनिवार को धूरी उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। हालांकि धूरी शहर के मतदाताओं में कोई खास उत्साह नहीं दिखा, लेकिन गांवों में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। शाम पांच बजे तक 72.4 फीसदी मतदान हुआ।
हालांकि चुनाव से एक दिन पहले गांव केहरू में कांग्रेस और अकाली वर्करों के बीच हुए टकराव से मतदान के दौरान हिंसक घटना की आशंका थी। इससे बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। सुबह दस बजे तक 15 फीसदी मतदान हुआ जो शाम पांच बजे तक 72.4 प्रतिशत तक पहुंच गया। मतगणना 15 अप्रैल को होगी।
--------------
कोट
करीब 72.4 फीसदी मतदान हुआ है। धूरी शहरी क्षेत्र के लिए साठ फीसदी जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लिए 78 फीसदी वोट पड़े हैं।
राजेश धीमान, रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम
हलके में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
मनदीप सिंह सिद्धू, एसएसपी
--------------
शिअद, कांग्रेस ने किया जीत का दावा
मतदान के दौरान शिअद प्रत्याशी गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने दावा करते कहा कि शिअद बड़े अंतर से यह चुनाव जीतेगा। शिअद द्वारा करवाए विकास कार्यों के कारण हलके के लोग पार्टी को वोट देंगे। बागडिया रोड पर मतदान केंद्र पर पहुंचे कांग्रेस और साझा मोर्चा के प्रत्याशी सिमरप्रताप सिंह ने कहा कि भले ही इस चुनाव में शिअद धक्केशाही पर उतारू है, लेकिन हलके के लोग उनके साथ हैं। वे इस सीट पर शानदार जीत हासिल करेंगे।