चंडीगढ़। स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के तहत रेंट जमा न कराने वाले के खिलाफ चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। सीचएबी ने ऐसे करीब 50 आवंटियों के मकानों के आवंटन रद्द कर दिए हैं। सीएचबी ने आवंटन रद्द करने के बाद अब मकानों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
सीएचबी ने यह फैसला बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद किराया नहीं जमा कराने वालों के खिलाफ लिया गया है। इस संबंध में हाउसिंग बोर्ड एक अधिकारी ने बताया कि कई अलॉटी ऐसे हैं, जिन्होंने बार-बार मौका देने के बावजूद सालों से मकान का किराया जमा नहीं कराया है। इन आवंटियों के लिए विशेष शिविर भी लगाए गए, लेकिन बावजूद इसके इन्होंने मकान का किराया जमा नहीं किया। यही कारण है कि ऐसे सभी आवंटियों की अलॉटमेंट रद्द कर दी थी और अब इनसे फ्लैट्स खाली करवाने की प्रक्रिया भी विभाग ने शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले वर्ष जुलाई माह में बोर्ड ने 5500 के करीब अलॉटियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन इनमें से अधिकतम अलॉटियों ने किराया जमा नहीं किया। इसके बाद ही 275 के करीब अलॉटियों को अलॉटमेंट रद्द करने के तीन नोटिस भेजे गए थे।