चंडीगढ़। यूटी पुलिस के कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक जवानों की प्रमोशन संबंधित विभागीय समिति का महानिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव ने पुनर्गठन किया है। यह समिति पुलिस जवानों की निरीक्षक पद तक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति सूचियों/स्थायीकरण मामलों पर विचार करेगी।
इस समिति में डीजीपी के आदेशानुसार डीआईजी/आईजी को इसका चेयरमैन बनाया गया है, जबकि एसपी मुख्यालय और दानिप्स के विजय कुमार को इसका सदस्य बनाया गया है। यूटी पुलिस में कांस्टेबल से लेकर एसआई रैंक तक प्रमोशन पहले ही निर्धारित समय से काफी देर से चल रही है और प्रमोशन के मामले कैट से लेकर हाईकोर्ट तक विचाराधीन हैं।