फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीजीपी ने एसपी समेत 24 पुलिसकर्मियों को डिस्क के साथ सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीजीपी डाॅ. सागर प्रीत हुड्डा ने एसपी, डीएसपी समेत 24 पुलिसकर्मियों को डीजीपी डिस्क के साथ सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के बाद सेक्टर-17 में होमगार्ड बिल्डिंग में पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें गोल्ड डिस्क पुरस्कार एसपी गीतांजलि खंडेलवाल, डीएसपी विकास शौकंद, डीएसपी अमराओ सिंह, डीएसपी दलबीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा को गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, इंस्पेक्टर नीरज सरना, इंस्पेक्टर ईरम रिजवी, इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन, एएसआई अर्जुन सिंह, हवलदार मुकेश कुमार को सिल्वर डिस्क पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सिपाही विनोद, डीएसपी लक्ष्य पांडे, इंस्पेक्टर किरपाल सिंह, एसआई कविता, एएसआई राजेश कुमार ताया, एएसआई सतबीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरिंदर पाल, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल जगदीप सिंह, कांस्टेबल पिंकी, कांस्टेबल विवेक मोहन कांस्टेबल अमनदीप वालिया, कांस्टेबल नीलम और कांस्टेबल शुभम को ब्रॉन्ज डिस्क पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें