फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मैमोग्राफी एवं चिकित्सा जांच शिविर में 250 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री दिगंबर जैन सोसाइटी ने इनर व्हील क्लब के सहयोग से सेक्टर-27 के श्री दिगंबर जैन मंदिर में निःशुल्क मैमोग्राफी एवं चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन एडवोकेट दीपक जैन ने किया। इसमें 50 लोगों ने मैमोग्राफी और 200 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इसमें एक निजी हॉस्पिटल की टीम ने महिलाओं की मुफ्त मैमोग्राफी जांच की। इसके अलावा चंडीगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सकों ने सामान्य चिकित्सा परामर्श एवं स्त्री रोग परामर्श दिए।
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब की ओर से उर्वशी जैन एवं यशिका जैन के अलावा अंजना कपूर, याचिका जैन, राशि यादव, गीतांजलि उपस्थित रही। सोसाइटी के अध्यक्ष धर्मबहादुर जैन, उपाध्यक्ष आदर्श जैन, महासचिव संत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राज बहादुर जैन, संयुक्त सचिव शरद जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें