फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने सेक्टर-26 थाना प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईएएस अफसरों के घर चोरी करने के मामले को सुलझाने वाली टीम को डीजीपी ने 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में सेक्टर-26 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह, हवलदार संदीप कुमार, वरिष्ठ सिपाही कवि पाल, वरिष्ठ सिपाही समेर सिंह, सिपाही हरमीत सिंह, सिपाही अनिल कुमार, सिपाही जतिंदर कुमार, सिपाही सतीष कुमार, सिपाही संदीप कुमार, होमगार्ड संजीव कुमार, होमगार्ड मनोज कुमार और होमगार्ड जसविंदर सिंह और पुलिस मुख्यालय के टेक्निकल सेल के हवलदार गुरजंट सिंह और सिपाही नवदीप शामिल रहे। इस दौरान डीजीपी के साथ आईजी राज कुमार सिंह, डीआईजी दीपक पुरोहित, एसएसपी कुलदीप चहल, एसएसपी मुख्यालय मनोज मीणा, एसपी केतन बंसल और एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बॉक्स
दो आईएएस अफसरों के घर हुई थी चोरी
जीएमएसएच-16 में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ. मृणालिनी अपने पति आईएएस मूनेश कुमार के साथ हैदराबाद गई हुईं थीं। 24 जुलाई की दोपहर लौटीं तो चंडीगढ़ एयरपोर्ट से ड्राइवर को फोन किया। इस दौरान ड्राइवर ने घर में चोरी की बात बताई। घर से हीरे, सोने और चांदी के गहने चोरी हुए थे। वहीं, 27 जून को पटियाला की डीसी आईएएस साक्षी साहनी की सेक्टर-7 स्थित सरकारी कोठी से दो लाख रुपये नकदी और गहने चोरी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में हिसार के सेक्टर-13 निवासी जसविंदर सिंह बराड़ (42) को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें